बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सवारों में से दो की मौके पर मृत्यु हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बिठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे जब डंपर ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

