श्रीगंगानगर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने का निर्देश दिया।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं, विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएँ और अस्थमा, सीओपीडी व हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति।

सुरक्षा के उपाय

स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी कि वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो प्रमाणित एन 95 या एन 99 मास्क का उपयोग करें।

घर के दरवाजे व खिड़कियाँ बंद रखें, एचईपीए फिल्टरयुक्त एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में जाने से रोकें।

सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या अन्य गंभीर लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।