मुख्य सामग्री पर जाएँ

संपादकीय मानक

संपादकीय मानक और सुधार नीति

टाइम्स ऑफ़ राजस्थान कैसे ख़बरें चुनता, जाँचता, लिखता और सुधारता है ।

पाठकों से

हमारा वचन

हर ख़बर तथ्य पर — अनुमान पर नहीं।हर दावा उसके कहने वाले के नाम से।पीड़ित की पहचान, बच्चों की गरिमा — हमेशा सुरक्षित।ग़लती हुई तो खुलकर सुधार, सबके सामने।न किसी दल के, न किसी विज्ञापनदाता के — सिर्फ़ राजस्थान के।

— टाइम्स ऑफ़ राजस्थान

अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026

1. स्वतंत्रता

  • टाइम्स ऑफ़ राजस्थान एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसका किसी अन्य मीडिया समूह से कोई संबंध नहीं है।
  • विज्ञापनदाता, राजनीतिक दल या कोई भी बाहरी व्यक्ति हमारी ख़बरों को तय नहीं करता। प्रायोजित सामग्री पर हमेशा साफ़ "प्रायोजित" लिखा होता है।

2. सटीकता और तथ्य-जाँच

  • हर तथ्य किसी भरोसेमंद स्रोत से आता है — सरकारी आदेश, अधिकारी, अदालत के रिकॉर्ड, पुलिस या प्रकाशित रिपोर्ट।
  • आरोप को आरोप ही लिखा जाता है। अदालत के फ़ैसले से पहले किसी को दोषी नहीं कहा जाता।
  • संख्याएँ, नाम, तारीख़ें और उद्धरण प्रकाशन से पहले जाँचे जाते हैं। जो बात पक्की न हो, वह नहीं छपती।

3. स्रोत और एट्रिब्यूशन

  • हर ख़बर सरकारी दस्तावेज़ों, अधिकारियों, अदालत के रिकॉर्ड और प्रकाशित रिपोर्टों जैसे भरोसेमंद स्रोतों से मिलाकर तैयार की जाती है, और हर स्रोत का रिकॉर्ड हमारे डेस्क पर रखा जाता है।
  • हम दूसरों के वाक्य या तस्वीरें कॉपी नहीं करते। ख़बर हमारे अपने शब्दों में लिखी जाती है।
  • गुमनाम स्रोत का इस्तेमाल तभी होता है जब जानकारी जनहित में ज़रूरी हो और संपादक स्रोत को जानता हो।

4. नैतिकता और क़ानून

  • यौन अपराधों के पीड़ितों और नाबालिगों की पहचान कभी उजागर नहीं की जाती (BNS और POCSO के अनुसार)।
  • आत्महत्या की ख़बरों में तरीक़ा नहीं बताया जाता और हेल्पलाइन (Tele-MANAS 14416) दी जाती है।
  • सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली, अपमानजनक या सनसनीखेज़ भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता।
  • हम सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत आचार संहिता का पालन करते हैं।

5. सुधार नीति

  • ग़लती मिलने पर हम उसे जल्द से जल्द ठीक करते हैं और बड़े सुधार के बारे में ख़बर में नोट जोड़ते हैं।
  • ग़लती की सूचना हर ख़बर के नीचे "ग़लती की सूचना दें" लिंक से या सुधार ईमेल पर दें।

✉ corrections@timesofrajasthan.in

6. शिकायत निवारण

  • IT नियम 2021 के तहत शिकायतें शिकायत अधिकारी को भेजें। हम 24 घंटे में शिकायत की प्राप्ति स्वीकार करते हैं और 15 दिनों में उसका निपटारा करते हैं।

grievance@timesofrajasthan.in · संपर्क

राजस्थान री बात

हर दिन मरुधरा की एक कहावत, एक सबद, एक ज़िलो

आज री कहावत

“पाणी पीजे छाण कर, गुरु कीजे जाण कर”

पानी छानकर पियो और गुरु सोच-समझकर बनाओ।

आज रो सबद

मनवार

मेहमान को प्रेम से आग्रह करके खिलाना-पिलाना

आज रो ज़िलो

चित्तौड़गढ़

  • चित्तौड़गढ़ किला
  • विजय स्तंभ
  • मीरा बाई

मेळा-तेवार

इस महीने: पुष्कर मेला, बूंदी उत्सव

कुंभलगढ़ महोत्सव

राजसमंद · दिसंबर

राजस्थान दर्शन →