जयपुर , 28 अक्टूबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां विधान सभा में भारतीय स्टेट बैंक जयपुर सर्किल के महा प्रबंधक श्री रजनीश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। श्री कुमार ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ और गुरू गोलवलकर पुस्तक की प्रति भेंट कर अभिनंदन किया।

श्री देवनानी को श्री कुमार ने बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा में एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री राजकुमार मीणा भी मौजूद थे।

डॉ. लोकेश चन्द शर्मा/प्रियंका