जयपुर , 30 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर , शनिवार को जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे अमर जवान ज्योति (जनपथ) के सामने से होगा।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि दौड़ में शामिल प्रतिभागी अमर जवान ज्योति से प्रारंभ होकर सवाई मानसिंह स्टेडियम का पूर्ण चक्कर लगाकर टोंक रोड से रामबाग सर्किल एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल से पुन: अमर जवान ज्योति आएंगे।

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता , अखंडता एवं आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

ब्रजेश