माउंटाउन क्लब में तीन दिवसीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर काना राम ने किया। प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

क्लब के सचिव दीपक खट्टर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। पिकलबॉल प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

---000---