जयपुर के लोकभवन में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से उपमुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी और अन्य गणमान्य जनों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को दीपावली के नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, लोकभवन में राज्यपाल से मिलने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। राज्यपाल श्री बागडे ने सभी का अभिनंदन किया और उन्हें मंगलकामनाएं दीं।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी के अलावा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा और विधायक श्री गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

इस विषय पर और पढ़ें