चूरू जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित क्षेत्र में उस तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

किन क्षेत्रों में रहेगा अवकाश