राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत जिले में चौथे चरण की चार पंचायत समितियों (सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर) के सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु लोक सूचना शनिवार, 31 अक्टूबर को जारी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार सवाई माधोपुर जिले में चौथे चरण के पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन होगा। राजस्थान पंचायतीराज (संशोधन) अधिनियम के तहत इस बार चुनाव लड़ने हेतु संतान संबंधी बाध्यता/प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों हेतु अधिकतम व्यय सीमा संशोधित की गई है। पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपये तथा सरपंच के लिए 1 लाख रुपये अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है।

नाम निर्देशन हेतु यह रहेगा कार्यक्रम:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चौथे चरण के लिए पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अंतर्गत निर्वाचन की लोक सूचना शनिवार, 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी। बुधवार, 4 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर) नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। नाम निर्देशन कृपत्रों प्रस्तुत करने का समय सवेरे 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। इसी कड़ी में गुरुवार, 5 नवंबर, 2026 को सवेरे 11 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। शुक्रवार, 6 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 6 नवंबर को चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पंच व सरपंच पद के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोक सूचना चौथे चरण के लिए शनिवार, 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चौथे चरण के लिए रविवार, 15 नवंबर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक रहेगा। प्रातः 11ः30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी ली जा सकेगी तथा दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मतदान व मतगणना हेतु यह रहेगा कार्यक्रम:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चौथे चरण के लिए शुक्रवार, 13 नवंबर को मतदान दल प्रस्थान कर निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंचेंगे। शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। इसी क्रम में सभी चरणों के लिए शुक्रवार, 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पंच व सरपंच पद हेतु वहीं चौथे चरण के लिए रविवार, 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी। सोमवार, 16 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा व मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना संपन्न होगी। उपसरपंच पद का चुनाव मंगलवार, 17 नवंबर को होगा।

---000---