बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मैड-कुंडला में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव और 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा।

मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक तय किया गया है।

उपसरपंच चुनाव 6 नवंबर को

6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद के लिए भी मतदान और मतगणना होगी।

मतदाता अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने सभी पात्र मतदाताओं से बिना भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वालों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मतदाता को अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया।