राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तृतीय चरण में पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार में 3 तथा 5 नवम्बर को मतदान किया जाएगा।
चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी और वजीरपुर के मतदान केन्द्रों पर 14 तथा 16 नवम्बर को क्रमशः पंच, सरपंच तथा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।
विद्यालयों में अवकाश का निर्णय
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने तृतीय चरण के लिए मतदान दल को 2 नवम्बर को रवाना होकर 6 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
चतुर्थ चरण के लिए मतदान दल 13 नवम्बर को रवाना होकर 17 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, तृतीय चरण में जिन विद्यालय भवनों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, उनमें 2 से 6 नवम्बर और चतुर्थ चरण के दौरान 13 से 17 नवम्बर का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

