सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी और वजीरपुर पंचायत समितियों में चतुर्थ चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई। तीन दिनों में 284 अभ्यर्थियों ने कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के अनुसार, तीसरे दिन 161 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किये। चौथ का बरवाड़ा में 53 अभ्यर्थियों ने 57 पत्र, गंगापुर सिटी में 23 अभ्यर्थियों ने 35 पत्र, सवाई माधोपुर में 40 अभ्यर्थियों ने 50 पत्र और वजीरपुर में 45 अभ्यर्थियों ने 60 पत्र दाखिल किये।
नामांकन की समय-सीमा और आगे की प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बुधवार 4 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त होने के बाद गुरुवार 5 नवम्बर प्रातः 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। शुक्रवार 6 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापिस ले सकेंगे। नाम वापसी समाप्त होने के बाद शुक्रवार को ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

