
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
चुनाव
मतदान, मतगणना और नतीजे — सभी 41 ज़िलों से आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित, ज़िलेवार।
अभी कोई नतीजा घोषित नहीं हुआ है। मतगणना के बाद आधिकारिक नतीजे यहाँ अपने-आप जुड़ते जाएँगे।

मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयुक्त की उपस्थिति में सीकर जिले के नेछवा में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , हजारों लोगों ने ली मतदान की शपथ

बूंदी में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य पद के लिए 27 वार्डों में 61 प्रत्याशी और तालेड़ा पंचायत समिति में 69 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कुछ ने नाम वापसी की.

सवाई माधोपुर जिला परिषद के 31 वार्ड में 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी की गई।

बारां के अंता और शाहबाद उपखंड में ‘वोट बारात’ आयोजित कर ग्रामीणों को शत‑प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीना ने सोमवार को सवाई माधोपुर के शेरपुर, रांवल, उलियाणा आदि ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों की जल, बिजली, शौचालय व सुरक्षा सुविधाओं का जायजा लिया।

बूंदी में नगर परिषद के टाउन हॉल में 500 सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें 991 मतदान दलों की तैयारी की गई।

कोटपूतली, पावटा, नारायणपुर और बानसूर में 28 अक्टूबर को ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 30 अक्टूबर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 7 बजे से 6 बजे तक होगा।

बूंदी जिले में पंचायती राज चुनाव के तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान दिवस पर, जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। तालेड़ा, बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन में विशिष्ट तिथियों पर अवकाश रहेगा।

26 अक्टूबर को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना उपखंड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहजहांपुर के मैदान पर ‘एक खेल लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत हॉकी मैच आयोजित हुआ।

बारां जिले में चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कार्मिकों पर जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए ईवीएम तथा सरपंच-पंच चुनाव की मतदान सामग्री का वितरण भी यहीं से होगा
हर दिन मरुधरा की एक कहावत, एक सबद, एक ज़िलो
आज री कहावत
“पाणी पीजे छाण कर, गुरु कीजे जाण कर”
पानी छानकर पियो और गुरु सोच-समझकर बनाओ।
आज रो सबद
मनवार
मेहमान को प्रेम से आग्रह करके खिलाना-पिलाना
आज रो ज़िलो
चित्तौड़गढ़
मेळा-तेवार
इस महीने: पुष्कर मेला, बूंदी उत्सव
कुंभलगढ़ महोत्सव
राजसमंद · दिसंबर
राजस्थान दर्शन →