बारां, 26 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तृतीय व चतुर्थ चरण के मतदान के लिए नियुक्त अधिकारियों व कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही लागू की जाएगी।
अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कार्मिकों को यदि बीमारी का कारण बताकर प्रार्थना पत्र दिया है तो उन्हें मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किया जाता है या बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक सहायता एवं प्रशिक्षण व्यवस्था
मतदान दल की सुविधा के लिए अंतिम प्रशिक्षण स्थल राजकीय कृषि महाविद्यालय, मांगरोल रोड के लिए जिला प्रशासन द्वारा चारमूर्ति चौराहे से निशुल्क बस की व्यवस्था रहेगी।
जिन अधिकारियों व कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी तृतीय चरण के चुनाव में है तथा वे उसी पंचायत समिति के मतदाता हैं, वे 28 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक डाक मतपत्र प्रकोष्ठ (कलेक्ट्रेट कमरा नंबर 83) बारां व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

