श्रीगंगानगर, 23 अक्टूबर। एसकेआरएयू कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र पदमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, श्रीगंगानगर द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की तथा किसानों तक उन्नत तकनीक पहुँचाने के निर्देश दिए।

कुलगुरु डॉ. दुबे ने कहा कि किसान सहभागी मोड पर उन्नत किस्मों के बीज उत्पादन किए जाएं। इससे किसानों को नवाचार करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर किसानों की बीजों से जुड़ी आवश्यकताएं पूरा करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।

अनुसंधान निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने किन्नू और मृदा सुधार पर काम करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. सीमा चावला, डॉ. नवल कम्बोज, उद्यान विशेषज्ञ और डॉ. राजवीर सिंह चौधरी, मृदा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। (फोटो सहित)