जयपुर , 24 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना के 94 वें स्थापना दिवस पर वाराणसी उत्तर प्रदेश के नमो घाट पर होने वाले विंग्स ओवर गेंजेस एरियल डिस्प्ले का सीधा प्रसारण रविवार 25 अक्टूबर , 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जल महल जयपुर पर होगा।

एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ने बताया कि इस अवसर पर 100 एयरक्राफ्ट्स , 52 फाइटर्स 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स , 32 हेलीकॉप्टर्स और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट 12 अलग अलग एयर बेसिस से उड़ान भरकर वाराणसी के नमो घाट के ऊपर हवाई प्रदर्शन करेंगे। इसमें राफेल , एसयू 30 एम के 1, तेजस , मिराज 2000, जैगवार , एमआईजी - 29 सहित सूर्य किरण एरोबेटिक टीम व सारंग हेलीकॉप्टर टीम हवाई प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी।

हेमंत/नेमीचन्द