जयपुर , 30 अक्टूबर। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारयों व कार्मिकों ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर राष्ट्र की एकता , अंखड़ता और सत्यनिष्ठा की शपथ ली। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक श्री विनय पाटनी ने अधिकारियों व कार्मिकों को एकता , अंखडता और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार मुक्त व सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। सतर्कता जागरुकता सप्ताह की इस साल की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखा गया है। श्री विनय पाटनी ने कोटा , नीमराणा , कूकस व ग्वालियर-श्योपुर के अधिकारियों व कार्मिकों को वर्चुअली शपथ दिलाई।

एमडी श्री विनय पाटनी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशवासियों को भागीदारी आवश्यक है वहीं जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों की पालना का संकल्प और पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा हमारे दिन प्रतिदिन के जीवन का अंग बनना चाहिए।

उपमहाप्रबंधक सीएनपी श्री विवेक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर जारी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संदेश , सीएफओ श्री दीप्तांशु पारीक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डीजीएम कोटा श्री सीपी चौधरी ने उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्ण़ और उपप्रबंधक आईटी श्री गगनदीप राजोरिया ने सीवीसी के संदेश का वाचन किया। गौरतलब है कि समूचे देश में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

राजेन्द्र शर्मा/सविता