- विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव ने किया शनिवार को इण्डिया मोटर सर्किल , ठठेरा चौक , ऊसरी गेट , शनि मन्दिर एवं शिव मन्दिर क्षेत्रों में हाईमास्ट लाइटों का शुभारम्भ
- शहर के 80 वार्डों में लगेगी 3 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाईटें
जयपुर , 24 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवननी ने कहा कि दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत अजमेर उतर विधानसभा क्षेत्र में लाखो रूपये की लागत से चौराहों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाईटें लगाई जा रही है। इसके साथ ही शहर के 80 वार्डों में 3 हजार से ज्याादा अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें लगाई जा रही है। इसके साथ ही पुष्कर रोड़ एवं जयपुर रोड़ पर हैरीटेज पोल और हैरीटेज लाईटस् के जरिये सौदर्यीकराण किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को इण्डिया मोटर सर्किल , शनि मन्दिर , ठठेरा चौक , शिव मन्दिर और ऊसरी गेट क्षेत्र में हाईमास्ट लाईटों का शुभारम्भ किया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 12 हाईमास्ट एवं 19 मिनी हाईमास्ट लाईटें तथा नगर निगम द्वारा 13 हाईमास्ट एवं 3 मिनी हाईमास्ट लाईटें लगाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम और एडीए को निर्देश दिए गए है कि दीपावली से पूर्व अजमेर उत्तर क्षेत्र में सभी सड़कों और चौराहों पर रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हों। विभिन्न चौराहों पर हाईमास्ट व मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं। वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाएं। हैरीटेज पोल व लाइट्स का काम पंद्रह दिन में पूरा कर लिया जाएं। आवश्यकता वाले प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार करीब 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की कार्यवाही की जाएं।
उन्होंने कहा कि अजमेर नगर निगम को निर्देश दिए गए थे कि दीपावली से पहले लोहाखान टैम्पो स्टैण्ड , इंडिया मोटर्स सर्किल , शनि मंदिर वैशाली नगर , लवकुश गार्डन , पसंद नगर कोटड़ा , शिव मंदिर रेम्बल रोड़ , ऊसरी गेट , ठठेरा चौक , पंचोली चौराहा व अन्य क्षेत्रों में हाईमास्ट व मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं। ऋषि उद्यान से अद्वैत आश्रम तक निगम द्वारा हैरीटेज लाइट व डेकोरेटिव पोल लगाए जाएं। इसी तरह सर्किट हाउस व जयपुर रोड़ पर भी नगर निगम लाईटे लगवाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेरिटेज लाइटिंग का शेष कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा कर लिया जाए। इन सभी निर्देशों पर लगातार काम जारी है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम को निर्देश दिए गए है कि एलीवेटेड रोड के नीचे त्यौहार पर आकर्षक लाईटिंग की जाए। शहर के 80 वार्डों में निगम द्वारा 3 हजार से अधिक लाईटें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ रात्रिकालीन यातायात एवं सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक प्रकाश व्यवस्था आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि पुष्कर रोड़ पर डेकोरेटिव पोल व हाईमास्ट लाईट का काम भी दीपावली से पहने पूर्ण हो। इसी तरह योजना क्षेत्रों में सभी लाइटों की जांच हो एवं बंद लाईटों को चालू कराया जाए। एडीए क्षेत्र की हाइमास्ट लाईटें व मिनी हाईमास्ट लाईटें चालू रखी जाएं।
उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक प्रकाश व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर किया जाए। खराब एवं बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ जरूरत वाले स्थानों पर नई लाइटें लगाई जाएं। उन्होंने निगम एवं एडीए अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा , पार्षद श्री अनीश गोयल , श्री प्रवीण जैन , श्री अरविंद यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
भानुप्रताप/नेमीचन्द
