जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भैरोसिंह शेखावत को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍होंने स्‍व. शेखावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे श्री शेखावत ने प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहा। ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में उनके योगदान को सदा स्मरण किया जाएगा। पूर्व विधायक श्री नरपत सिंह राजवी, स्‍व. शेखावत के परिजन, राजस्‍थान विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक श्री के.के. शर्मा, वरिष्‍ठ उप सचिव श्री नन्‍द किशोर शर्मा, उप सचिव श्री सुशील शर्मा, श्रीमती अल्‍का दुआ सहित विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भी स्‍व. शेखावत को पुष्पांजलि दी।

डॉ.लोकेश चन्द शर्मा/नितिन