जयपुर, 23 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. शेखावत के समाधि स्‍थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री देवनानी ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजस्थान के विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार, आदर्श और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण सदैव समाज एवं भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्व. शेखावत का जीवन सार्वजनिक जीवन में समर्पण, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर राज्‍यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्‍यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्‍यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी, सांसद श्री मदन राठौड, श्री सतीश पूनियां, पूर्व विधायक श्री नरपत सिंह राजवी सहित अनेक गणमान्‍य एवं स्‍व. शेखावत के परिजन मौजूद थे।

डॉ.लोकेश/डॉ.रवीन्द्र