जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम तथा जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया के निर्देशन में जिला स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचीपल्या में गुरूवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं ग्रामवासियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना, नव मतदाता पंजीकरण की जानकारी देना तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप टीम द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उपस्थित लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।

जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना तथा मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में स्वीप टीम द्वारा पात्र नागरिकों के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए फॉर्म-6 के माध्यम से नव मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी निर्धारित प्रक्रिया में फॉर्म-7 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों को निर्वाचन विभाग की ऑनलाइन सुविधाओं एवं म्ब्प् छमज ऐप के माध्यम से उपलब्ध पंजीकरण संबंधी सेवाओं के बारे में बताया गया।

स्वीप टीम ने ग्रामवासियों को बताया कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती का आधार हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण तथा मतदान में भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टीम ने ग्रामवासियों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान पुष्पा मीना, स्टाफ सदस्य जितेंद्र मीना एवं राकेश जांगिड़, प्रगणक अनीश मोहम्मद, ईएलसी प्रभारी अशफ़ाक खान तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को नव मतदाता पंजीकरण, मतदान के महत्व तथा लोकतंत्र में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का संदेश दिया गया। साथ ही, सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में मतदाता जागरूकता का प्रसार करने का आह्वान किया गया।

---000---