चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के लिए छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार, 06 नवंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि गुरुवार को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा के बाद तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 01 के लिए अभ्यर्थी रामनिवास तथा वार्ड संख्या 06 के लिए अभ्यर्थी चंपा सैनी का नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किया गया।
अस्वीकृत नाम निर्देशन‑पत्र
अर्पिता सोनी ने बताया कि तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 के अनिता, वार्ड संख्या 12 के परमेश्वरी के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए। रतनगढ़ पंचायत समिति में वार्ड संख्या 24 के सुशीला जाट तथा वार्ड संख्या 27 के सोहन लाल मेघवाल के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए।
चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) पंचायत समिति में वार्ड संख्या 02 के सुमन, वार्ड संख्या 9 के मनीराम, वार्ड संख्या 13 के सुमन कुमारी तथा तीजा उर्फ तेजा के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए।
चूरू पंचायत समिति में वार्ड संख्या 1 के सुरेश, सुल्तान सिंह, वार्ड संख्या 2 के निरंजन कुमार, वार्ड संख्या 4 के मंजू कुमारी वर्मा, वार्ड संख्या 8 के अमरी देवी, वार्ड संख्या 9 के सुनील कुमार, निर्मल बसेरा, वार्ड संख्या 12 के सन्दीप कुमार, वार्ड संख्या 13 के विकास तथा जया के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए।
सुजानगढ़ पंचायत समिति में वार्ड संख्या 3 के चेनाराम मेघवाल, नारायण सिंह, किरण मेघवाल, वार्ड संख्या 4 के चैन सिंह, कैलाश, वार्ड संख्या 5 के राजू देवी, लीला देवी स्वामी, प्रकाश कंवर, वार्ड संख्या 6 के मोडूराम, राधेश्याम मेघवाल, वार्ड संख्या 8 के मन्जू, सपुड़ी व सपुड़ी, वार्ड संख्या 9 के महेश मेघवाल, वार्ड संख्या 13 के ज्वाला कंवर, राजू सिंह, वार्ड संख्या 14 के कल्पना कंवर, प्रहलाद सिंह, नेमी देवी, वार्ड संख्या 15 के संतोष, वार्ड संख्या 18 के सुभाष, रमेश सिंह, वार्ड संख्या 20 के गणपत राम, वार्ड संख्या 22 के मीना कंवर, रामदुलारी देवी, वार्ड संख्या 24 के संतरा देवी आदि अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए।
अभ्यर्थिता वापस लेने की प्रक्रिया
संवीक्षा के बाद स्वीकृत नाम निर्देशन‑पत्रों में से चौथे चरण के लिए पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु शुक्रवार, 06 नवंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 06 नवंबर, 2026 को चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

