डीग में गुरुवार को पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत बृजनगर, कामां एवं पहाड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष और जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने 16 मतदान केंद्रों पर कुल 53 बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान देखे गए मतदान केंद्र

निरीक्षण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसिया (3 बूथ), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुन्द्रावली (4 बूथ), महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मुड़िया (3 बूथ), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाय (3 बूथ), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला (2 बूथ), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांतली (2 बूथ), महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल जोतरुहल्ला (4 बूथ), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लाडमका (3 बूथ), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीमरी (3 बूथ), श्री बाबूनाथ स्वामी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुरहरा (6 बूथ), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पाई (3 बूथ), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनोखर (3 बूथ), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलावटा (3 बूथ), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कठोल (4 बूथ), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडलाका (2 बूथ) तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सहसन (5 बूथ) शामिल थे।

मतदान की स्थिति

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है और मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं ताकि मतदान और मतगणना दोनों ही शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।