फलौदी,24 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पंच व सरपंच के मतदान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुए। जिले की 9 पंचायत समितियों की 274 ग्राम पंचायतों के 492223 मतदाताओं में 433592 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 88.09 रहा। 31 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हुआ।

6 बजे मतदान प्रतिशत के अनुसार पंचायत समिति फलौदी की 34 ग्राम पंचायतों के 67155 मतदाताओं में 60212 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 89.66 रहा। पंचायत समिति आऊ की 20 ग्राम पंचायतों के 42743 मतदाताओं में 37364 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 87.42 रहा। पंचायत समिति बाप की 52 ग्राम पंचायतों के 86888 मतदाताओं में 78857 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 90.76 रहा।

पंचायत समिति बापिणी की 26 ग्राम पंचायतों के 49845 मतदाताओं में 42693 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 85.65 रहा। पंचायत समिति देचू की 21 ग्राम पंचायतों के 35698 मतदाताओं में 30547 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 85.57 रहा। पंचायत समिति घंटियाली की 37 ग्राम पंचायतों के 71204 मतदाताओं में 62724 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 88.09 रहा।

पंचायत समिति लोहावट की 40 ग्राम पंचायतों के 67607 मतदाताओं में 60334 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 89.24 रहा। पंचायत समिति पीलवा की 24 ग्राम पंचायतों के 38465 मतदाताओं में 33041मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 85.90 रहा। पंचायत समिति सेतरावा की 20 ग्राम पंचायतों के 32618 मतदाताओं में 27820 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 85.29 रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण :-

मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े ने मतदान केंद्र खींचन,पलीना, मोटाई, जाम्भा की ढाणी, चाखु, चिमाणा, जैसला, नोखड़ा, भाटियान, भोजासर, आसोलाई, बरजासर, सजनानियों की ढाणी, ढेलाना, छीला, लॉर्डिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान दलों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी गई। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।