बूंदी, 30 अक्टूबर को स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मतदान के प्रति व्यापक जनचेतना हेतु पेच ग्राउंड स्थित प्रांगण पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ दिलीप कुमार माथुर के मुख्य आतिथ्य में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर स्वीप के जिला समन्वयक कौशल किशोर जैन, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर, सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा, सीओ गाइड मधु कुमारी, इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी और प्रशिक्षण काउंसलर हंसराज चौधरी मंचासीन रहे।

जन चेतना संगोष्ठी और रैली

जन चेतना संगोष्ठी के साथ बहादुर सिंह सर्किल से मीरां गेट और शहर के विभिन्न भागों से होते हुए सुख महल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इलेक्शन कैंपस एंबेसडर अक्षरा गौतम एवं सिद्ध नामा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक द्वारा नव मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी ने वोटर हेल्पलाइन एप का प्रायोगिक अभ्यास करवाया।

स्काउट गाइड की भूमिका

मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार माथुर ने शिविर अवलोकन के साथ विद्यार्थियों की प्रशिक्षण प्रगति को सराहनीय बताते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग की पाठशाला में भावी कारणधारों को सर्वधर्म सद्भाव के साथ कर्तव्य का पाठ पढ़ाया जाता है, और उन्होंने मतदान जागृति की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया की कैद से निकलकर बच्चे पहली बार इस प्रशिक्षण के माध्यम से आनंदित महसूस कर रहे हैं और सीखने में गहरी रुचि ले रहे हैं।

अन्य सहभागी और कार्यक्रम

आयोजन के दौरान स्थानीय संघ सचिव विश्वजीत जोशी, हेडक्वार्टर कमिश्नर प्रमोद श्रृंगी, ट्रेनिंग काउंसलर राजेंद्र प्रसाद सरोया, मुजीबुर्रहमान, प्रभारी रेंजर मणि जिंदल व इशिका, रोवर मेट जीशान अंसारी, रविंद्र कुमार, बंटी मालव, खुशराज सैनी, प्रवीण मीणा एवं प्रेमशंकर प्रजापत के नेतृत्व में अलग-अलग दल के रूप में जागृति गीतों, नारों, जन चेतना कार्य एवं स्काउट प्रशिक्षण प्रदान किया गया।