बूंदी, 23 अक्टूबर को पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में होने वाले तीसरे और चौथे चरण के शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव की उपस्थिति में मतदान दलों में नियोजित अधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास मीणा के अनुसार, कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के जरिए तालेड़ा पंचायत समिति के लिए मतदान दल क्रमांक 1 से 143 तक, बूंदी पंचायत समिति के लिए 144 से 216 तक, हिण्डोली पंचायत समिति के लिए 217 से 314 तक, केशवरायपाटन पंचायत समिति के लिए 315 से 403 तक, नैनवां पंचायत समिति के लिए 404 से 536 तक, खटकड़ पंचायत समिति के लिए 537 से 603 तक, दबलाना पंचायत समिति के लिए 604 से 697 तक, तथा लाखेरी पंचायत समिति के लिए 698 से 796 तक विभिन्न मतदान दलों का गठन किया गया।
रेंडमाइजेशन में शामिल अधिकारी
साथ ही पंचायत समिति तालेड़ा में क्रमांक 1 से 40 तक, बूंदी पंचायत समिति के लिए 41 से 64 तक, हिण्डोली पंचायत समिति के लिए 65 से 93 तक, केशवरायपाटन पंचायत समिति के लिए 94 से 119 तक, नैनवां पंचायत समिति के लिए 120 से 158 तक, खटकड़ पंचायत समिति के लिए 159 से 181 तक, दबलाना पंचायत समिति के लिए 182 से 207 तक, तथा लाखेरी पंचायत समिति के लिए 208 से 235 तक के रिर्टनिंग अधिकारी शामिल हैं।
द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चारू सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
