राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार, पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिये जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग और मतगणना कक्षों की व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार, ईवीएम मशीनों की पहली कमिशनिंग 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होगी। इस चरण में सूरतगढ़, राजियासर और विजयनगर पंचायत समितियों के लिए अलग‑अलग कमिशनिंग (स्ट्रॉन्ग) कक्ष और मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं।
पहला चरण – सूरतगढ़, राजियासर, विजयनगर
सूरतगढ़ के लिये कमिशनिंग व स्ट्रॉन्ग रूम ए‑7 और ए‑8 में होंगे, जबकि मतगणना रूम ए‑9 में होगी। राजियासर के लिये रूम ए‑10 (कमिशनिंग) और ए‑11 (मतगणना) निर्धारित हैं। विजयनगर के लिये कमिशनिंग रूम ए‑4 व ए‑5 तथा मतगणना रूम ए‑6 तय किए गए हैं।
दूसरा चरण – सादुलशहर, श्रीगंगानगर उत्तर‑दक्षिण, करणपुर
सादुलशहर पंचायत समिति के लिये कमिशनिंग रूम ए‑21 व ए‑22 तथा मतगणना जियोलॉजी मैन हॉल में होगी। श्रीगंगानगर उत्तर के लिये रूम ए‑15 व ए‑16 (कमिशनिंग) और मैन हॉल (मतगणना) तय हैं; दक्षिण के लिये रूम ए‑14 व ए‑20 तथा मैन हॉल निर्धारित हैं। करणपुर के लिये कमिशनिंग रूम सी‑2 व सी‑3, संग्रहण रूम एस‑1 व एस‑2 और मतगणना बॉटनी लैब, सायंस ब्लैक ग्राउंड फ्लोर पर होगी।
तीसरा चरण – पदमपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घडसाना
पदमपुर के लिये कमिशनिंग रूम एस‑3 तथा मतगणना जूलॉजी लैब, सेकेंड सायंस ब्लैक फर्स्ट फ्लोर पर होगी; ईवीएम कमिशनिंग 10 नवम्बर को प्रातः 10 बजे होगी। रायसिंहनगर के लिये कमिशनिंग रूम 9 व 10 तथा मतगणना रूम 11 निर्धारित हैं। अनूपगढ़ में रूम 6 व 8 (कमिशनिंग) और हॉल (मतगणना) तथा घडसाना में रूम 4 व 5 तथा मतगणना रूम आर‑3 की व्यवस्था है; इन सभी की कमिशनिंग भी 10 नवम्बर को होगी।
प्राचार्य कक्ष, पर्यवेक्षक, आरओ व अन्य अधिकारियों के लिये स्टाफ रूम में चुनाव शाखा, स्पोर्ट्स रूम में मतदान व मतगणना दल प्रकोष्ठ, कंप्यूटर लैब में सांख्यिकी व आईटी प्रकोष्ठ, लेखा सेक्शन में कंट्रोल रूम तथा मीडिया रूम की भी व्यवस्था की गई है।

