27 अक्टूबर को श्रीगंगानगर के कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के लिए ईवीएम का प्रथम व द्वितीय रेण्डेमाईजेशन पूरा हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में यह कार्य सम्पन्न हुआ।
रेण्डेमाईजेशन का दायरा
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत समिति राजियासर, सूरतगढ़ एवं श्रीविजयनगर के 301 मुख्य मतदान केन्द्र और 3 सहायक मतदान केन्द्र सहित कुल 304 मतदान केन्द्रों के 30 प्रतिशत आरक्षित सीयू एवं बीयू के लिए 184 कंट्रोल यूनिट व 184 बेलेट यूनिट का रेण्डेमाईजेशन किया गया।
उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, अतिरिक्त जिला कलकटर सतर्कता श्री अश्विन के. पंवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी के श्री प्रदीप धेरड़, आईएनसी के श्री भीमराज डाबी, सीपीआईएम के श्री विजय रेवाड़ और आम आदमी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
