बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के तृतीय व चतुर्थ चरण के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन 27 अक्टूबर को किया गया। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में संपन्न हुई।

रेंडराइजेशन में जिला परिषद के सभी 29 वार्डों के साथ-साथ पंचायत समितियों के कई वार्डों के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम निर्धारित किए गए। एनआईसी की डीआईओ पूनम पाटनी ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रक्रिया संपन्न की।

पंचायती राज ईवीएम का वितरण

रेंडराइजेशन के तहत पंचायत समिति नाहरगढ़ में 55, किशनगंज में 78, केलवाड़ा में 71, शाहबाद में 75, मांगरोल में 61 और अंता में 78 पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम निर्धारित किए गए।

बैठक में चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा, तहसीलदार अशोक जैन, तथा अंता, अटरू, मांगरोल, छीपाबड़ौद आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित थे।

  • नाहरगढ़: 55 ईवीएम
  • किशनगंज: 78 ईवीएम
  • केलवाड़ा: 71 ईवीएम
  • शाहबाद: 75 ईवीएम
  • मांगरोल: 61 ईवीएम
  • अंता: 78 ईवीएम