श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक मतदान अनुभव उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रत्येक चरण में जिले में किसी एक पंचायत समिति में एक आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित करने होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि तृतीय चरण में सूरतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानकसर को चयनित आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। इस प्रकार चतुर्थ चरण में पंचायत समिति गंगानगर दक्षिण के मतदान केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नेतेवाला को चयनित आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।