श्रीगंगानगर, 2 नवंबर – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 2026 पंचायती राज आम चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सामान्य व्यवस्था के कार्यों को विभिन्न अधिकारियों को सौंपा गया।

जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अमित यादव ने बताया कि स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल तैयार करना, बेरिकेडिंग, मतदान दलों का बूथवार प्लान, चार्ट प्रदर्शित करना, मतदान दलों की रवानगी, संग्रहण, मतगणना से संबंधित कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता व अधिशाषी अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य जिम्मेदारियाँ

पेयजल व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता पेयजल विभाग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता, मतदान दलों के लिए टैन्ट, माइक, कैमरा आदि की व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता नगर विकास न्यास, आयुक्त नगरपरिषद, तहसीलदार निर्वाचन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन शाखा तथा जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता को भी चुनाव से संबंधित सामान्य व्यवस्था के कार्य सौंपे गए हैं।