भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस वर्ष की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थी, जो स्वच्छता, सततता और जागरूकता को बढ़ावा देने में सामूहिक भागीदारी के महत्त्व को रेखांकित करती है।

अभियान के प्रमुख कार्य

अभियान के तहत 81 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का कायाकल्प किया गया और 85 सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। 286 ट्वीट्स के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रचार-प्रसार किया गया।

विशेष अभियान 6 के तहत 27 अक्टूबर 2026 तक निम्नलिखित कार्य सम्पन्न हुए: कार्यालय परिसरों और औद्योगिक इकाइयों में 1,424 स्वच्छता अभियान चलाए गए; रद्दी के निपटान से 47,97,239 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई; 34,440 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई और 25,899 फाइलों को हटाया गया; 1,02,144 ई-फाइलों की समीक्षा की गई और 93,606 ई-फाइलें पूर्ण की गईं; 3,839 ई-कचरा वस्तुओं को एकत्र, वर्गीकृत और निपटान किया गया।

केंद्रीय उद्यमों की गतिविधियाँ

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान के तहत हैदराबाद के एचपीईपी और भोपाल के एचईपी में 1,440 पौधे लगाए।

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) राजबन ने राजबन प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता और कचरे के पृथक्करण पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।

राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड (एनएबी) ने मानेसर, गुरुग्राम के एक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान चलाया।

एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड ने अजमेर में स्वच्छता अभियान चलाया और बेंगलुरु के जलहल्ली स्थित एचएमटी टाउनशिप में पौधारोपण अभियान आयोजित किया।

ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड (बी एंड आर) ने कोलकाता के रशॅल स्ट्रीट और हावड़ा के जी.टी. रोड पर स्वच्छता अभियान चलाए और गुजरात के वडीनार में स्वास्थ्य जांच शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए।