श्रीगंगानगर के के.एल.एम. गुरूकुल एकेडमी में 4 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन में हुआ।
शिविर में उपस्थित लोगों को नालसा (शिक्षा) स्कीम 2026 की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार तथा संबंधित लाभों पर प्रकाश डाला गया। बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून, सुरक्षित शिक्षण वातावरण, बाल श्रम, शोषण और दुव्र्यवहार के खिलाफ कानूनी सुरक्षा के उपायों की भी जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में प्रमुख उपस्थित लोग
इस अवसर पर चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव, अधिवक्ता श्री अमनदीप चलाना और एकेडमी डायरेक्टर श्री विकास छींपा उपस्थित रहे।
- बाल विवाह मुक्त राजस्थान की शपथ दिलाई गई
- नालसा वीर परिवार सहायता योजना, विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई
- नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, दहेज से संबंधित अपराधों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए

