श्रीगंगानगर शुगर मिल्स ने गन्ना किसानों को गन्ना पिराई सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तक की निर्धारित की है।

किसानों को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लेकर संबंधित फिल्ड सुपरवाईजर से संपर्क करना होगा या गन्ना कार्यालय (आईईएमएस 2.0) में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

आपके काम की बात

महाप्रबंधक ने बताया कि यदि रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया तो गन्ना ऑनलाइन मॉड्यूल में फीड नहीं किया जा सकेगा और गन्ना मांग पर्ची जारी नहीं की जाएगी।

  • गन्ना रजिस्ट्रेशन 30 नवम्बर तक करवाना अनिवार्य है।
  • किसानों को आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लाना आवश्यक है।