श्रीगंगानगर जिले के श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पदों के लिये मतदान 16 नवम्बर 2026 को होगा।

नामांकन 15 नवम्बर 2026 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। 11.30 बजे से नामांकन की संवीक्षा शुरू होगी और 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।

चुनाव का कार्यक्रम

16 नवम्बर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान चलाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही सरपंच व पंच की मतगणना की जाएगी। 17 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जायेगा।

  • नामांकन की तिथि: 15 नवम्बर 2026
  • मतदान की तिथि: 16 नवम्बर 2026
  • मतदान का समय: 7 बजे से 6 बजे तक
  • उपसरपंच चुनाव: 17 नवम्बर 2026