श्रीगंगानगर में 20 नवम्बर 2026 को पंचायती राज आम चुनाव की मतगणना डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय और राजकीय विधि महाविद्यालय में होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दो पारियों में मतगणना होगी। पहली पारी में पंचायत समिति सदस्य और दूसरी पारी में जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना होगी।
डाक मतपत्रों की गणना की प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना संबंधित पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति द्वारा करवाई जाएगी।
- सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्यों के डाक मतपत्रों की गणना प्रत्येक वार्ड की ईवीएम मतगणना से पूर्व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति द्वारा की जाएगी।
- इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के ईवीएम मतों की गणना होगी।
- पंचायत समिति की मतगणना के बाद जिला परिषद सदस्य के डाक मतपत्रों की गणना वार्ड वार की जाएगी।
- उसके बाद जिला परिषद सदस्य के ईवीएम मतों की वार्ड वार गणना होगी।

