चूरू में 20 नवंबर, 2026 को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना के लिए प्रवेश और यातायात डायवर्जन का प्लान जारी किया गया है।

इस प्लान के अनुसार, मतगणना में लगे अधिकारियों और कार्मिकों का प्रवेश लोहिया कॉलेज के पश्चिम दिशा में पास वाली गली में निर्धारित द्वार से होगा, जबकि प्रत्याशियों और एजेंटों का प्रवेश मुख्य द्वार से होगा।

प्रवेश व्यवस्था

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना में लगे अधिकारियों, कार्मिकों का प्रवेश लोहिया कॉलेज के पश्चिम दिशा में पास वाली गली में निर्धारित द्वार से तथा प्रत्याशियों व एजेंटों का प्रवेश मुख्य द्वार से होगा। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जाएंगे।

पार्किंग और यातायात डायवर्जन प्लान

अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना के दिन 20 नवंबर, 2026 को जिला परिषद् व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु सवेरे 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक यातायात डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

  • मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग रेल्वे स्टेशन चूरू के पार्किंग स्थलों पर रहेगी।
  • मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों, मतगणना एजेंट व कार्यकर्ताओं आदि के वाहनों की पार्किंग पुराना बस स्टैण्ड, गर्ल्स कॉलेज मैदान, केन्द्रीय विद्यालय मैदान, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल तथा पुलिया के आस-पास खाली जगह पर रहेगी।

यातायात डायवर्जन के लिए निर्धारित प्लान के तहत राजगढ़, बिसाउ की तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन लाल घंटाघर से शीला अस्पताल वाली गली से होते हुए नई सड़क, नगर पालिका सर्किल की तरफ रहेगा।

रतनगढ़, सरदारशहर, भालेरी, तारानगर की तरफ से आकर राजगढ़, बिसाउ, जयपुर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल, अग्रसेन नगर रेल्वे फाटक व जयपुर रोड की तरफ रहेगा।

धरम स्तूप पुलिस चौकी से लाल घंटाघर तक आम व्यक्तियों का आवागमन पूर्णतया बन्द रहेगा।

पुराना बस स्टैण्ड से चलने वाली बसों का संचालन सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक पुराना बस स्टेण्ड से नहीं रहेगा तथा धर्मस्तूप चौकी से लाल घंटाघर तक समस्त प्रकार का आवागमन इसके अलावा अन्य उपलब्ध मार्ग/मार्गों से रहेगा।

इस परिवर्तन के अलावा शहर की समस्त आवागमन व्यवस्था यथावत रहेेगी।

इस विषय पर और पढ़ें