चूरू जिले की छह पंचायत समितियों में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह मतदान कराया गया।
जिला निर्वाचन क्षेत्रों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मतदान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।
