राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर में 17 दिसंबर 2026 को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी।

श्रीगंगानगर, 18 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर 2026 के स्थान पर 17 दिसम्बर 2026 को निर्धारित की गई है।

आपके काम की बात

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मतगणना का कार्य 17 दिसम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में किया जाएगा।

  • जिला प्रमुख के चुनाव की तिथि 22 दिसम्बर 2026,
  • उप जिला प्रमुख के चुनाव की तिथि 23 दिसम्बर,
  • पंचायत समिति प्रधान के चुनाव की तिथि 24 दिसम्बर और
  • पंचायत समिति उप प्रधान के चुनाव की तिथि 25 दिसम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

इस विषय पर और पढ़ें