श्रीगंगानगर में जनवरी 2027 में पंच गौरव के तहत राज्य स्तरीय किन्नू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का उद्देश्य श्रीगंगानगर जिले के प्रसिद्ध किन्नू को व्यापक पहचान दिलाना है।

महोत्सव का उद्देश्य

उद्यान विभाग की उप निदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य कृषकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाते हुए उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध करवाना है।

  • किन्नू के साथ कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित उत्पादों, उन्नत तकनीकों, कृषि यंत्रों, पौधों एवं बीजों, संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई सहित अन्य गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाई जाएंगी।
  • किन्नू के विपणन एवं खरीद को बढ़ावा देने के लिए क्रेताओं एवं व्यापारिक संस्थाओं की स्टॉल भी लगाई जाएंगी।