केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में राजस्थान पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने पवेलियन की व्यापक तैयारियों, आकर्षक साज-सज्जा, राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों के प्रभावशाली समन्वय की सराहना की।
पवेलियन में की गई गतिविधियों की सराहना
मेघवाल ने पवेलियन में स्थापित सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विभिन्न शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कारीगरों के हुनर और रचनात्मकता की सराहना की।
- ब्लू पॉटरी, कोटा डोरिया, मोलेला टेराकोटा, मीनाकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग के स्टॉलों में विशेष रुचि दिखाई।
- लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन गतिविधियों का अवलोकन किया।
- आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों पर आधारित प्रस्तुतियों में भी रुचि दिखाई।
