प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने नशा मुक्त भारत अभियान में प्रभावी भागीदारी निभाई है।

जयपुर, 21 नवम्बर। नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की नशा मुक्त युवाओं की अपील

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जावान, जागरूक और नशा मुक्त युवा ही राष्ट्रीय विकास की वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

आपके काम की बात

  • राजस्थान में 1.45 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश।
  • 53 लाख 66 हजार युवा और 35 लाख 89 हजार महिलाएं शामिल।
  • 23 हजार 460 शैक्षणिक संस्थानों में पहुंची नशे के विरूद्ध मुहिम।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राजस्थान में अब तक नशामुक्ति पर 2 लाख 94 हजार 536 संकल्प लिए गए हैं।