सवाई माधोपुर में औषधि नियंत्रण विभाग ने नकली दवाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शहर के राजबाग क्षेत्र स्थित मैसर्स एस.बी. एसोसिएट से करीब 2 लाख रुपये बाजार मूल्य की नकली रैबिट्रा डीएसआर दवा का भारी मात्रा में स्टॉक जब्त किया है।
छापेमारी और आगे की कार्रवाई
सहायक औषधि नियंत्रक चंद्र प्रकाश जाटव ने बताया कि औषधि नियंत्रण अधिकारी सिंधु शर्मा द्वारा पूर्व में चलाए गए निरीक्षण एवं जांच अभियान के दौरान उक्त औषधि का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया था। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में नमूना नकली पाए जाने के उपरांत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म पर छापा मारकर उपलब्ध स्टॉक को जब्त किया गया।
- प्रारंभिक जांच में उक्त औषधि की मार्केटिंग फर्म एस्ट्रिका बायोमेडिक्स प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद तथा निर्माता फर्म जेनॉन लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद का नाम सामने आया है।
- प्रकरण में संबंधित औषधि के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है, ताकि नकली औषधि के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
