चूरू में 22 नवम्बर 2026 को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 1180 बूथों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कैसे होगा अभियान का संचालन

आरसीएचओ डॉ शशांक चौधरी ने बताया कि 22 नवम्बर को बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी और दूसरे व तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत घुमन्तु जातियों के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

  • जिले में 3 लाख 24 हजार 848 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
  • ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों एवं घुमन्तु जातियों के बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाई जाएगी।