श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संपादन हेतु मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

जिले में कुल 1305 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम प्रशिक्षण हेतु विभिन्न राजकीय विभागों में कार्यरत कार्मिकों का चिन्हीकरण किया गया। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा निर्मित ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित की गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।