मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविन्द मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक किया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुकुट मुखारविन्द मंदिर में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री पैदल ही श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से रामा-श्यामा की और दीपोत्सव की शुभकामनाएं साझा कीं। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली, शैलेश सिंह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस विषय पर और पढ़ें