जयपुर में देव-दीवाली के अवसर पर गलता तीर्थ में जिला कलेक्टर संदेश नायक ने दीपदान किया और पूजा-अर्चना की।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह आयोजन किया गया, जिसमें 5100 दीयों से गलता तीर्थ जगमगाया।

कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ भव्य आयोजन

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को गलता तीर्थ में पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। इस दौरान उन्होंने सीताराम जी के मुख्य मंदिर, गालव ऋषि और गलता जी मंदिर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की।

  • जिला कलेक्टर ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।
  • उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप दान, पुष्प और पंच द्रव्य अर्पित किया।
  • पुजारी पंडित मातृ प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा की।