सीकर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत दिव्यांगजनों के लिए विशेष क्लस्टर कैंप आयोजित किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले में दिव्यांगजनों के मतदाता पंजीयन पर विशेष फोकस रहेगा।
विशेष क्लस्टर कैंप की तिथियां
- महिलाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के पंजीयन के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मतदान केंद्रों पर विशेष क्लस्टर कैंप आयोजित किए जाएंगे।
- एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का भी इन शिविरों में फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जाएगा।

