नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों को आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
जयपुरी रजाईयों के स्टॉल संचालक अब्दुल रउफ ने बताया कि मात्र 500 ग्राम वजन से तैयार जयपुरी रजाईयों को आगंतुक काफी पसंद कर रहे हैं।
जयपुरी रजाईयों की खासियत
अब्दुल रउफ ने बताया कि रजाईयों को बनाने के लिए बेहतरीन सामग्री का उपयोग किया जाता है, वजन में हल्की होने के बावजूद ये बहुत ही गर्म और आरामदायक होती है।
- इनको बनाने में उच्च श्रेणी की शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कपास का प्रयोग किया जाता है।
- साथ ही आधुनिक फैशनेबल एवं राजस्थानी डिज़ाइनों में इन्हें बनाया जा रहा है जिसे ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए उनके छोटे-छोटे बच्चों के लिए बेबी आकृति और आकार में रजाईयां भी उपलब्ध हैं।
