बीकानेर के जिला कलेक्टर निशांत जैन ने अवैध खनन के खिलाफ सतत और समन्वित कार्रवाई करने को कहा है।
बीकानेर, 18 नवंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने आज एक बैठक में कहा कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सभी विभाग सतत एवं समन्वित कार्रवाई करें।
समन्वित कार्रवाई की अपील
उन्होंने कहा कि माइनिंग क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण हो तथा इन्हें हरियालो राजस्थान ऐप पर जिओ टैग किया जाए। उन्होंने अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई को नाकाफी बताया।
- खनन पट्टाधारियों/ क्वारी लाइसेंसधारियों की समस्याओं की नियमित सुनवाई करें।
- अंतर्विभागीय समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
